लहरपुर / सीतापुर
Report: Ahtisham Beg
तहसील क्षेत्र के मोहल्ला चौपड़ी टोला में संचालित चिल्ड्रेन पैराडाइज़ कॉन्वेंट स्कूल व मदरसा रिज़वानुल उलूम में शुक्रवार को लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन आदर्शों पर चलने की शपथ ली गई।

विद्यालय में प्रधानाध्यापक इकरा खान के नेतृत्व में शिक्षकों और बच्चों ने सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिवक्ता एहतिशाम बेग ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को अहम जानकारी हासिल कराई। जेबा, नाज़िया, रहनुमा खान,अमन नाग ,कहकशां, सहित अन्य अध्यापकों ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली।
इसी क्रम में विद्यालय के बच्चों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया और तरह तरह तरीकों से यूनिटी इस स्ट्रेंथ कि पोज देकर सभी को आकर्षित भी किया।।
Live Samachar Tv Online News Portal